मधुबनी, जुलाई 6 -- झंझारपुर । पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत सकरी-निर्मली रेलखंड पर सोमवार को एक अजीबोगरीब हादसा सामने आया। झंझारपुर और तमुरिया रेलवे स्टेशन के बीच पुल संख्या 97ए के पास एक ओएचई पोल पर सांप चढ़ गया। पोल पर सांप के पहुंचते ही अचानक जोरदार शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे वहां लगा स्टे इंसुलेटर टूट गया। ओएचई लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। इस खराबी के चलते गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन घटनास्थल पर ही फंस गई। यह ट्रेन सुबह 11:05 बजे से दोपहर 13:04 बजे तक (लगभग दो घंटे) ट्रैक पर ही खड़ी रही। भीषण गर्मी के बीच अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान इस रूट पर अन्य ट्रेनों का परिचालन भी आंशिक रूप से प्रभावित हुआ。 यह भी प...