बक्सर, अप्रैल 29 -- प्रादेशिक --- आंधी डाउन में आने वाली ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रही पेड़ को हटा रेलवे ने डाउन में बहाल किया ट्रेनों का परिचालन डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। बुधवार की शाम आई आंधी में रेलवे की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। यह भी पढ़ें- पाली हॉल्ट के समीप ट्रैक पर गिरा पेड़, ट्रेनें बाधित रहींरेलवे की यातायात व्यवस्था में बाधा डाउन मेन लाइन में लगभग एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। डाउन में आने वाली ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रही। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार की शाम आई तेज आंधी के कारण दानापुर मंडल के भदौरा व गहमर के बीच ओएचई पर पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने के कारण डाउन में ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा। रेलवे की टीम तत्परता से पेड़ को हटाकर परिचालन शुरू किया। बताया कि एक घंटे के मशक्कत के बाद ...