चंदौली, जुलाई 14 -- पीडीडीयू नगर(चंदौली), संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन के डाउन यार्ड स्थित क्रासिंग केबिन के समीप मंगलवार की सुबह पौने 9 बजे ओएचई तार टूट गया। जिससे डाउन और अप लाइन की आधा दर्जन ट्रेनें जहां तहां खड़ी हो गई। इस दौरान पीडीडीयू पटना एवं गया रेलखंड की ट्रेनें प्रभावित रही। विभागीय कर्मचारी लगभग दो घंटे प्रयास के बाद ओएचई तार मरम्मत कर ट्रेनों का परिचालन शुरू कराया। ट्रेनों के जहां तहां खड़ी रहने से यात्री परेशान दिखे। पीडीडीयू जंक्शन के डाउन यार्ड स्थित क्रासिंग केबिन के समीप मंगलवार की सुबह पौने 9 बजे एक पावर इंजन क्रास कर रहा था। इसी दौरान ओएचई तार टूट गया। जिससे अप एवं डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। इस दौरान डाउन की मगध एक्सप्रेस, आनंद बिहार दानापुर स्पेशल, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, अप की मुम्बई मेल, सियालदह अजमेर आद...