बरेली, सितम्बर 22 -- उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल में ओएचई कौशल उत्कृष्टता प्रतियोगिता हुई। रेल मंडल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता, निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन आदि कार्य को कम समय में पूरा करने की क्षमता का मूल्यांकन किया गया। फाइनल मुकाबले में ज्वालापुर कर्षण वितरण डिपो और बरेली कर्षण वितरण डिपो की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में ज्वालापुर डिपो की टीम ने निर्धारित कार्य को 13 मिनट 31 सेकेंड में पूरा किया। वहीं बरेली की टीम ने कार्य मात्र 09 मिनट 14 सेकेंड में पूरा कर प्रतियोगिता में विजेता स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रांची रेल मंडल स्पोर्ट्स मीट: इंजीनियरिंग विभाग बना ओवरऑल चैंपियन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...