ओएचई का स्टेडी आर्म टूटा, साढ़े तीन घंटे ट्रेन परिचालन बाधित
मधुबनी, अप्रैल 2 -- झंझारपुर (मधुबनी), निज संवाददाता। झंझारपुर-निर्मली रेलखंड के बीच परसा बसुआरी हाल्ट के पास ओएचई लाइन का स्टेडी आर्म क्षतिग्रस्त होने से रेल परिचालन ठप हो गया। मंगलवार रात आई आंधी के कारण हॉल्ट का यात्री शेड उखड़कर रेल बिजली लाइन के स्टेडी आर्म से टकरा गया था, जो बुधवार रात टूट गया। इसके चलते साढ़े तीन घंटे तक रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। ओएचई लाइन में आई इस खराबी के कारण रेलखंड की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इस वजह से रेल मार्ग पर अप और डाउन दिशा की ट्रेनों को जहां-तहां रोकना पड़ा। रेल अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी संख्या 63380 रात 9:33 बजे से देर रात 1:00 बजे तक परसा हाल्ट पर ही फंसी रही। वहीं, गाड़ी संख्या 75217 को तमुरिया स्टेशन पर खड़ा करना पड़ा।सुनसान स्टेशनों और बीच ट्रैक पर ट्रेनें खड़ी होने के कारण यात्रियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.