कानपुर, सितम्बर 16 -- कानपुर। आयुध उपस्कर निर्माणी (ओईएफ), कानपुर की संपदा में रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों को अब पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनसी) की सुविधा मिलेगी। इसके लिए बुधवार को आर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री, कानपुर और सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) के बीच करार पर हस्ताक्षर किए गए। इस सुविधा का लाभ निर्माणी संपदा के करीब 450 क्वार्टरों में रहने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। एमओयू पर ओईएफ के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. अनिल रंगा और सीयूजीएल के एमडी राजीव लोचन पाल व निदेशक वाणिज्य राजविंदर सिंह पानेसर ने हस्ताक्षर किए। निर्माणी प्रबंधन के मुताबिक, पीएनजी की सुविधा से कर्मचारियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक ईंधन उपलब्ध हो सकेगा। इस पहल से घरेलू ऊर्जा जरूरतों के लिए पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही पर्यावरण स...