कन्नौज, अगस्त 7 -- तिर्वा, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओआरएस सप्ताह के तहत बाल रोग विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डॉक्टरों ने बच्चों में दस्त और उल्टी के दौरान होने वाले निर्जलीकरण से बचाव के लिए समय पर ओआरएस देने की जानकारी दी। वहीं मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए ओआरएस के सही इस्तेमाल और दस्त के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: स्टॉप डायरिया अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैलीजागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने मरीजों और उनके परिजनों को ओआरएस के सही उपयोग, इसके लाभ और घोल तैयार करने की सही विधि के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि दस्त और उल्टी के दौरान बच्चों के शरीर से पानी और जरूरी लवण तेजी...