बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के ओंदा गांव में महाशिवरात्री के अवसर पर तालाब के किनारे भव्य मेला का आयोजन किया गया। दूर-दराज व आसपास के गांवों से हजारों लोग यहां पहुंचे। मेले में खाने-पीने, खिलौनों की दर्जनों दुकानें लगी थी। शाम को मंदिर में भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...