गाज़ियाबाद, जुलाई 1 -- लोनी, वरिष्ठ संवाददाता। लोनी थानाक्षेत्र में डेयरी संचालक ओंकार हत्याकांड में पुलिस डीएनए रिपोर्ट के लिए रिमाइंडर भेजेगी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ जांच लगभग पूरी हो गई है। डीएनए रिपोर्ट मिलते ही सभी सुबूत पुख्ता हो जाएंगे, जिसके बाद आरोप-पत्र दाखिल किया जाएगा। लोनी के गनौली गांव निवासी ओंकार की 30 मई की तड़के कार सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। उनका शव कार में ले जाकर मेरठ स्थित गंगनहर में फेंक दिया था। परिजनों ने गोपाल, सौरभ उर्फ भोला, गौरव नागर, मोहित पंडित और गौरव (गोपाल का फुफेरा भाई) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सौरभ के भाई की हत्या के आरोपी के जमानत पर बाहर आने का वीडियो बनाने को लेकर दोनों पक्षों मे विवाद हुआ था, जिसको लेकर ओंकार की हत्या की थी। पांच जून को मथुरा में ओंकार का शव मिल...