आदित्यपुर, अगस्त 10 -- आदित्यपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) के राष्ट्रीय संगठन महासचिव छोटेलाल तिवारी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पं अरुण शर्मा ने संगठन में आठ नये पदाधिकारियों का मनोनयन किया। इसमें ओंकारनाथ तिवारी सरायकेला-खरसावां जिला संगठन सचिव, सुधांशु पांडेय युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, सागर दूबे जमशेदपुर पूर्वी युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, विनय पांडेय सरायकेला-खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा निधि दूबे जमशेदपुर जिला महिला प्रकोष्ठ सचिव, ब्रह्मानंद पांडेय तमिलनाडू प्रदेश अध्यक्ष, रंजन दूबे गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष व प्रशांत पांडा प्रखंड सचिव बनाये गये। यह भी पढ़ें- कुंदन कुमार बने सनातन बोर्ड परिषद के जिला सह-कोऑर्डिनेटर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...