कानपुर, जून 3 -- कानपुर। ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में बुधवार को एकल अभियान के सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा के नैपुण्य वर्ग की शुरुआत हुई। इस प्रशिक्षण वर्ग में संभाग दक्षिण यूपी, पूर्वी यूपी एवं मध्य प्रदेश के लगभग 70 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता केन्द्रीय प्रशिक्षण प्रमुख (प्राथमिक शिक्षा) ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि समर्पण की भावना से किए जा रहे कार्य ही संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। मुख्य अतिथि अभिषेक गुप्ता ने कहा कि एकल अभियान में विद्यालय रूपी एक पेड़ लगाया गया था, जोकि पूरे भारत में एक लाख से भी अधिक गांवों तक पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- नए आचार्यों के प्रशिक्षण से निखरेगा शिक्षण कौशल : हेमचंद इस अवसर पर डॉ. राव विक्रम सिंह, वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ उमेश पालीवाल, राजेंद्र कुमार सिंह, लवकुश सिंह, अंगद सिंह, श...