फिरोजाबाद, फरवरी 27 -- सिरसागंज क्षेत्र घूमने गए इंजीनियर की मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के ब्रह्मपुरी घाट पर डूबने से मौत हो गई। तीन दिन चले रेस्क्यू के बाद बुधवार को सब मिलने की सूचना से गांव में की पुकार मच गई। मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के ब्रह्मपुरी घाट पर डूबे इंजीनियर नानक यादव 27 वर्ष का शव तीन दिन चले रेस्क्यू के बाद बुधवार को बरामद कर लिया। सिरसागंज के ग्राम नगला केहरी से 20 फरवरी को नानक अपने मामा के बेटों के साथ ओंकारेश्वर धाम दर्शन के लिए गया था। 22 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में जाने से नानक डूब गया।नानक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वह बीटेक करने के बाद दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।तीन दिनों से उनकी तलाश जारी थी लेकिन बुधवार...