फतेहपुर, मई 4 -- जाफरगंज। खजुहा ब्लाक के मदुरी स्थित ओंकारेश्वर धाम मंदिर में सोमवार को विश्व कल्याण की कामना से सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह से मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से सुंदरकांड पाठ किया और विश्व शांति व जनकल्याण की प्रार्थना की। इसके बाद हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसमें भक्तों ने आहुति दी। आयोजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मदुरी, उमरिहा, कोरवल डेरा, धौरहरा, नारायणपुर और अंगदपुर समेत कई गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में रामखेलावन सिंह चौहान, शिव बहादुर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान रामशरण सिंह, विपुल सिंह, सत्यम चौहान, प्रेम कुमार द्विवेदी व बृ...