कोलंबो, फरवरी 20 -- जिम्बाब्वे के सहायक कोच डॉयन इब्राहिम ने कहा कि भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच से पहले वे छुपेरुस्तम (अंडरडॉग) कहे जाने के बावजूद सहज हैं और उनकी टीम ने तैयारी में सभी चीजें सही की हैं। इब्राहिम ने यह भी कहा कि उनकी टीम के लिए यह भी जरूरी यह है कि इस मौके पर वे घबराएं नहीं। जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को छह विकेट से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। सुपर आठ चरण में जिम्बाब्वे का सामना मौजूदा चैंपियन भारत, दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज और 2024 के फाइनल में पहुंचे दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह भी पढ़ें- T20 WC: छक्कों के मामले में पाक से आगे USA-इटली; भारत नंबर-1 इब्राहिम ने कहा, ''मुझे लगता है कि रैंकिंग और हर दूसरा पैमाना हमें छुपारुस्तम ही बताएगा जो बिल्कुल ठीक है। मुझे लगता है कि जब हम इस साल विश्व...