प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य की राजधानी मेलबर्न में संस्कृति युवा संस्था की ओर से आयोजित भारत गौरव सम्मान में संगम नगरी राकेश कुमार शुक्ला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व भर के अलग-अलग देशों से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर राकेश कुमार शुक्ला ने कहा कि 'जब विश्व संघर्षों, अस्थिरताओं और विभाजनों की चुनौतियों से जूझ रहा है, तब भारत आज भी 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का वह संदेश लेकर खड़ा है, जो सम्पूर्ण मानवता को एक परिवार मानता है। इसी भावना के साथ मैं इस ऐतिहासिक हाल में आप सभी का मंच से स्वागत और हृदय से अभिनंदन करता हूं। यह भी पढ़ें- राकेश शुक्ल ऑस्ट्रेलिया में सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...