नई दिल्ली, अगस्त 22 -- ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहा दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। मैच के पहले ही दिन दोनों टीमें 18 विकेट गिरे हैं। जिससे ये तो तय हो गया है कि इस मुकाबले का नतीजा काफी जल्दी निकल जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का समय नहीं दिया तो वहीं बांग्लादेश के शोरिफुल इस्लाम ने भी अपनी कहर बरपाती गेंदों से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। दोनों गेंदबाजों ने मैच के पहले ही दिन 6-6 विकेट चटकाए, जिससे इस मैच का पहला दिन रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 64 रनों पर ही सिमट गई। यह भी पढ़ें- टेस्ट में संघर्ष नहीं कर रही टीम इंडिया, हेड कोच गौतम गंभीर ने दिया ...