नई दिल्ली, जुलाई 1 -- Women's T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लगभग एकतरफा मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया और फाइनल में प्रवेश किया। 6 बार की चैंपियन टीम 8वीं बार फाइनल में पहुंची है, जो कि एक रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा किसी और टीम ने फाइनल नहीं खेला है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ एक बार टीम को फाइनल में हार मिली थी, जो कि वेस्टइंडीज के खिलाफ ही आई थी। हर बार ऑस्ट्रेलिया ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। यह भी एक रिकॉर्ड था। वेस्टइंडीज की टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 125/7 पर रोक दिया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 126 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो शुरुआत तेज रही। हालांकि, दो विकेट 43 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन सिर्फ 13 ओवर में 8 विकेट शेष रहते ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की और...