नई दिल्ली, अगस्त 25 -- पंजाब के किसान देश के लगभग 40 फीसदी बासमती चावल का उत्पादन करते हैं इसका निर्यात बड़ी मात्रा में ऑस्ट्रेलिया में किया जाता है। ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने ऐग्रीकल्चर ऐंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डिवेलपमेंट अथॉरिटी की याचिका खारिज कर दी। APEDA ने ऑस्ट्रेलिया में बासमती चावल के लिए सर्टिफिकेशन ट्रेडमार्क की मांग की थी। APEDA ने जब बासमती चावल के जीआई टैग होने का तर्क रखा तो कोर्ट ने कहा कि हमारे यहां यह एक सामान्य बात है। कोर्ट के इस फैसले से पाकिस्तान खुश हो गया है। क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया में भारत का कंपटीटर है। ऐग्रीकल्चरल अथॉरिटी ने पहली बार 2019 में ट्रेडमार्क ऐप्लिकेशन भरा था। 1988 से लेकर अगस्त 2018 तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 306095 टन बासमची चावल का निर्यात किया था। इसकी कीमत 3800 लाख डॉलर थी। वहीं पाक...