ऑस्ट्रेलिया ने टेलीग्राम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- ऑस्ट्रेलिया की ऑनलाइन सुरक्षा नियामक संस्था ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। ऑस्ट्रेलियाई सरकार का आरोप है कि टेलीग्राम ने अपने प्लेटफॉर्म से चरमपंथी और हिंसक सामग्री नहीं हटाई। इनमें अमेरिका के बफेलो और न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में गोलीबारी के वीडियो और आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के वीडियो भी शामिल हैं। यूएई स्थित इस ऐप के दुनिया भर में लगभग 100 करोड़ यूजर्स हैं। यदि यह आरोप साबित हो जाता है तो टेलीग्राम पर करीब 3.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। ऑनलाइन सुरक्षा आयुक्त जूली इनमैन ग्रांट ने गुरुवार को कहा कि यह मामला आतंकवाद समर्थक सामग्री की पहचान करने और उसे हटाने में कथित विफलता से जुड़ा है। यह कानूनी कार्रवाई ऑस्ट्रेलिया के 2021 के उस कानून की परीक्षा भी मानी जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.