पर्थ, मार्च 3 -- ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय महिला टीम को मंगलवार को झटका लगा जब अनुभवी तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर काम के बोझ के प्रबंधन के कारण घरेलू टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से बाहर हो गईं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने एक बयान में कहा कि 30 वर्षीय रेणुका की जगह 22 वर्षीय काशवी गौतम को चुना गया है। सैकिया ने बयान में कहा, ''टीम इंडिया की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर पर्थ के वाका मैदान पर होने वाले एकमात्र टेस्ट से बाहर हो गई हैं जो ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के खिलाफ चल रही कई प्रारूप की सीरीज का हिस्सा है।'' उन्होंने कहा, ''काम के बोझ के बेहतर प्रबंधन के लिए रेणुका को आराम करने की सलाह दी गई है और वह गुलाबी गेंद के टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम रेणुका की फिटनेस प्रगति पर करीब से नज...