नई दिल्ली, फरवरी 23 -- टी20 श्रृंखला जीत चुकी मौजूदा विश्व चैम्पियन भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के पहले मैच में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी तो उसे मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल होगी। भारत ने पिछले साल नवी मुंबई में विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। यह श्रृंखला इसलिये भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की महानतम खिलाड़ियों में से एक एलिसा हीली इसके बाद वनडे प्रारूप से विदा लेने जा रही हैं। भारत के खिलाफ छह मार्च से पर्थ में शुरू हो रहा टेस्ट उनके करियर का आखिरी मैच होगा। तीन मैचों की टी20 श्रृंखला से बाहर रहने के बाद हीली की वापसी हुई है। भारत ने श्रृंखला 2-1 से जीती जो पिछले एक दशक में इस प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला में उसकी पहली जीत थी। यह भी पढ़ें- वर्ल्ड क्रिकेट पर अपना दबदबा.AUS से सीरीज जीतने के बाद ...