नई दिल्ली, जनवरी 4 -- T20 World Cup 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित हो गई है। नए साल के मौके पर टी20 विश्व कप के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम घोषित की थी। मिचेल मार्श को कप्तान बनाया गया है। वे लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप में टीम के कप्तान होंगे। हालांकि, जो टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले टी20 विश्व कप में खेली थी, उसमें से चार खिलाड़ियों को इस बार के मेगा इवेंट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि चार में से तीन खिलाड़ी तो रिटायरमेंट ले चुके हैं, जबकि एक खिलाड़ी अभी भी एक्टिव है, लेकिन टीम में जगह बनाने से कोसों दूर है। T20 विश्व कप 2024 के लिए चुनी गई ऑस्ट्रेलिया की टीम को देखें और 2026 के टी20 विश्व कप के लिए घोषित की गई ऑस्ट्रेलिया की टीम पर नजर डालें तो आपको बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल...