नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले दो मैच मेजबान साउथ अफ्रीका ने जीते हैं और इस तरह सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। इस तरह साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे सीरीज जीतने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। यह भी कह सकते हैं कि साउथ अफ्रीका ने अपना ही रिकॉर्ड और बेहतर किया है। टीम इंडिया भी इस लिस्ट में है, लेकिन वह टॉप 3 में है, जबकि दूसरे स्थान पर इंग्लैंड की टीम विराजमान है। पाकिस्तान भी इस लिस्ट का हिस्सा है। दरअसल, साउथ अफ्रीका पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 या इससे ज्यादा मैचों की वनडे सीरीज सबसे ज्यादा जीतने वाला देश था। रविवार 27 सितंबर को इस रिकॉर्ड को तेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली टीम ने और भी ज्यादा बेहतर किया। साउथ अफ्रीका ने ...