नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने आयोजित होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में कुछ नए चेहरे शामिल किए गए हैं। महली बियर्डमैन और ओलिवर पीक को वनडे टीम में जगह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया 13 नवंबर को पर्थ में तीन ODI और पांच T20I के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करेगा, जिसमें आठ नए चेहरे अपनी सरजमीं पर अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं। पेस बॉलर महली बियर्डमैन, यंग बैटर ओलिवर पीक और ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स के अलावा लियाम स्कॉट को ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में शामिल किया गया। वहीं, निखिल चौधरी और जोएल डेविस ऑस्ट्रेलिया की T20I टीम में बियर्डमैन और एडवर्ड्स के साथ शामिल होंगे, जबकि विकेटकीपर लैकलन शॉ और सैम हार्पर टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- मुश्किल हालात...