नई दिल्ली, मई 1 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने शुक्रवार को अपनी सालाना रैंकिंग अपडेट जारी की है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टेस्ट टीम और महिला वनडे टीम का दबदबा देखने को मिला है। पैट कमिंस के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम और एलिसा हीली की कप्तानी वाली वनडे टीम अपने-अपने फॉर्मेट में नंबर वन पर कायम है। वहीं भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। वार्षिक अपडेट का पुरुष टेस्ट रैंकिंग के टॉप-2 पर कोई असर नहीं पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले नंबर पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया तीन अंक की बढ़ोतरी के साथ 131 रेटिंग पर पहुंच गया है। ICC की वार्षिक रैंकिंग अपडेट में मई 2025 के बाद खेले गए सभी मैचों को पूर्ण वेटेज (100 प्रतिशत) दिया गया है, जबकि उससे पिछले दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.