नई दिल्ली, जून 11 -- ऑस्ट्रेलिया के लिए गुरुवार 11 जून की सुबह एक शर्मनाक सुबह के रूप में दर्ज हो गई है। वनडे इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम मेजबान बांग्लादेश से भिड़ रही थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान जोश इंग्लिस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना मुनासिब समझा, लेकिन उनका ये फैसला बहुत ही गलत साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने पहले 3 विकेट बिना खाता खोले गंवा दिए। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी भी शून्य पर इतने ज्यादा विकेट नहीं खोए थे। बांग्लादेश की टीम ने भी इतिहास रचा है कि उसने दो टीमों के शून्य पर 3 विकेट वनडे मैच में गिराए हैं। दरअसल, बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी की शुरुआत तस्किन अहमद ने की। तस्किन ने पहले ओवर की तीन गेंदों को डॉट फेंका, जबकि चौथी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके...