नई दिल्ली, जुलाई 11 -- ऑस्ट्रेलिया अपनी टी20 लीग बिग बैश के एक मैच का आयोजन इस साल भारत में करने जा रहा है। चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम इस ऐतिहासिक मैच के लिए चुना गया है। बीबीएल का भारत में पहला मैच 12 दिसंबर को होगा। इस मैच के ऐलान के बाद रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि आईपीएल मैच की मेजबानी भी ऑस्ट्रेलिया कर सकता है। जी हां, अगर ऐसा हुआ तो यह आईपीएल के इतिहास में पहली बार होगा जब कोई मैच ओवरसीज में खेला जाएगा। इससे पहले आईपीएल का आयोजन साउथ अफ्रीका और यूएई जैसी विदेशी सरजमीं पर हो चुका है। बता दें, साउथ अफ्रीका ओवरसीज में नहीं आता। यह भी पढ़ें- भारत में होने जा रहा है BBL का ओपनिंग मैच, डेट और वेन्यू का हुआ ऐलान सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने BCCI को ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर IPL मैच कराने के लिए 'खुला न्योता'...