नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- ऑस्ट्रेलिया ने भारत में वीजा के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों के लिए बायोमेट्रिक जानकारी देने की नई व्यवस्था शुरू की। पहले भी कुछ मामलों में ऑस्ट्रेलियाई वीजा के लिए बायोमेट्रिक जानकारी देनी पड़ती थी, लेकिन 26 अक्तूबर 2026 से भारत को इस व्यवस्था के दायरे में शामिल किया गया। अब भारत से नए वीजा के लिए आवेदन करने वाले लोगों को भी जरूरत पड़ने पर फिंगरप्रिंट और चेहरे की फोटो देनी पड़ सकती है। ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के अनुसार, यह सभी आवेदकों के लिए अनिवार्य होगा या नहीं, इसकी जानकारी ऑस्ट्रेलिया का गृह विभाग हर आवेदक को अलग से देगा।बायोमेट्रिक जानकारी देने के लिए आवेदकों को देशभर में मौजूद 16 केंद्रों में से किसी एक पर बुलाया जा सकता है। ये केंद्र वीएफएस ग्लोबल द्वारा संचालित हैं। कुछ आवेदक मोबाइल ऐप के जरिए भी यह प्रक्रि...