पुडुचेरी, सितम्बर 29 -- सैम हार्पर (नाबाद 101) ने शानदार नाबाद शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया ए को संकट से उबारा जबकि बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी (77 रन पर तीन विकेट) और तेज गेंदबाज नचिकेत भुटे (35 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में भारत ए ने मंगलवार को पांडुचेरी में दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन दबदबा बनाए रखा। दिन का खेल समाप्त होने पर ऑस्ट्रेलिया ए ने सात विकेट पर 282 रन बनाए। हार्पर ने 153 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेली जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन उनकी पारी ने ऑस्ट्रेलिया ए को मुश्किल स्थिति से निकालकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारत ए ने यहीं खेले गए पहले अनौपचारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए को पारी और 162 रन से करारी शिकस्त दी थी।इन भारतीय स्पिनरों ने किया कमाल मुंबई के स्पिनर मुलानी एक बार फि...