नई दिल्ली, जनवरी 1 -- अगर आप हिंदी सिनेमा के दीवाने हैं तो हम आपको एक ऐसी कल्ट क्लासिक फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जिसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया। ये फिल्म साल 1957 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को उस वक्त की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जाता था।1957 में आई थी फिल्म क्या आप पहचान पाए इस फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है मदर इंडिया। मदर इंडिया 1957 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म में नरगिस और सुनील दत्त अहम किरदार निभाते नजर आए थे।ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर है फिल्म मदर इंडिया ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सूची में आती है। sacnilk.com की मानें तो इस फिल्म का बजट उस वक्त करीब 1 करोड़ था। वहीं, फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने भारत में 8.20 (ग्रॉस कलेक्...