शाहजहांपुर, मार्च 2 -- शहर के ऑल सेंट्स स्कूल में शनिवार को होली महोत्सव आयोजित किया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधान पहनकर गुलाल के साथ उत्सव मनाया। परिसर में सुरक्षित तरीके से रंगों के साथ गतिविधियां कराई गईं, जिसमें बच्चों ने पूल में रंग डालकर आनंद लिया। स्कूल डायरेक्टर सचिन बाथम ने विद्यार्थियों को सुरक्षित होली खेलने और हानिकारक रंगों से बचने की सलाह दी। प्रधानाचार्या साक्षी रस्तोगी ने होली के सामाजिक महत्व और सौहार्द के संदेश पर प्रकाश डाला। मौके पर नेहा, रूबी, शुभा, मेघा, प्रियंका, समन, अश्विनी, दीपिका, फरीन, अल्फिया, शगुफ्ता, अजीम और प्रिंस सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...