नैनीताल, जुलाई 24 -- नैनीताल, संवाददाता। ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल में शुक्रवार से सीआईएससीई जोनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजिना रिचर्ड्स ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्षता की शपथ दिलाकर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में एचडी फाउंडेशन स्कूल हल्द्वानी ने सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज नैनीताल को 12-5 से हराया। विजेता टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने दो-दो अंक बनाए, जबकि सेंट मेरीज़ की रिधिमा साह ने सर्वाधिक चार अंक अर्जित किए। बालक वर्ग के दूसरे मुकाबले में सेंट जोसेफ्स कॉलेज नैनीताल ने एचडी फाउंडेशन स्कूल हल्द्वानी को 20-7 से पराजित किया। सेंट जोसेफ्स के खुशनवाज़ ने नौ अंक बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि आयुष ने चार अंक जोड़े। एच...