नैनीताल, दिसम्बर 19 -- नैनीताल, संवाददाता। ऑल सेंट्स कॉलेज परिसर में ईसाई समुदाय की ओर से शुक्रवार को पारंपरिक कैरोल संध्याओं का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभु यीशु मसीह की स्तुति में कैरोल गीत गाए गए और सामूहिक प्रार्थनाओं के माध्यम से प्रेम, शांति और मानवता का संदेश दिया गया। कैरोल संध्या में ईसाई समुदाय के अलावा विभिन्न धर्मों के लोग भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर इस आयोजन का आनंद लिया। इस दौरान ईश्वर से समस्त मानवता, प्रकृति तथा सभी प्राणियों के कल्याण की प्रार्थना की गई। कैरोल गीतों की मधुर धुनों ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया और क्रिसमस के वास्तविक संदेश प्रेम, करुणा, शांति और सेवा को जन-जन तक पहुंचाया। प्रधानाचार्य अंजना रिचर्ड ने बताया कि विद्यालय में क्रिसमस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को भव्य बनाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस...