नैनीताल, जुलाई 25 -- नैनीताल, संवाददाता। ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल में आयोजित सीआईएससीई जोनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम मुकाबले में बालिका वर्ग में मेजबान ऑल सेंट्स कॉलेज ने सेंट मेरीज कॉन्वेंट कॉलेज रैमनी को 55-9 के एकतरफा अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। ऑल सेंट्स कॉलेज की ओर से जायना रहमान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 39 अंक बनाए। अनन्या पिमोली ने 8 और जजम ने 4 अंक का योगदान दिया। सेंट मेरीज कॉन्वेंट कॉलेज की ओर से रिद्धिमा साह ने 7 तथा तेनजिन रांगडोल ने 2 अंक अर्जित किए। प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न टीमों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर कुमाऊं टीम का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- ऑल सेंट्स कॉलेज में सीआईएससीई जोनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू यह टीम 1 और 2 अगस्त को सेंट जोसेफ्स अकादमी, देहरादून में...