नैनीताल, अप्रैल 21 -- नैनीताल, संवाददाता। ऑल सेंट्स कॉलेज में दो दिवसीय 'फेस्टिवल ऑफ मल्टिपल इंटेलिजेंस' का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य अंजना रिचर्ड्स व प्राइमरी प्लस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की निदेशक नीतू बेदी और सीमा जॉर्ज ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर नर्सरी से 12वीं तक की छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विविध रचनात्मक, शारीरिक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया। छात्राओं ने ऐरोबिक्स, डांस गतिविधियों में भाग लेते हुए शारीरिक फिटनेस और मानसिक संतुलन के महत्व को समझा। वहीं वॉल क्लाइम्बिंग, जिप लाइन और जॉर्बिग जैसी साहसिक गतिविधियों ने उनमें साहस, रोमांच और आत्मनिर्भरता की भावना को सुदृढ़ किया। यह भी पढ़ें- करीम सिटी कॉलेज में कौशल एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम रचनात्मक सत्रों के अंतर्गत डूडलिंग...