हजारीबाग, जनवरी 5 -- हजारीबाग प्रतिनिधि एलीट चेस अकादमी में आयोजित ऑल झारखंड स्टेट ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट एलीट चेस फिएस्टा 2026 का समापन रविवार को देर रात हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता रैपिड फॉर्मेट में खेली गई। इसमें राज्य भर के लगभग दो सौ से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी रही। टूर्नामेंट का खिताब विभाष कुमार सिन्हा को मिला। ओपन कैटेगरी में शीर्ष खिलाड़ियों में रोहन विजय शांडिल्य दूसरे, आभाष तीसरे, अंकित कुमार सिंह चौथे और अभिज्ञान सिंह पांचवें स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र दिया गया। बेस्ट वुमन का पुरस्कार आराध्या कुमारी को मिला। 60 से ऊपर आयु वर्ग में विजय कुमार सिन्हा विजेता रहे। अंडर-09 ओपन में अभिनव प्रसाद, जियांश गोयल और श्रेयांश सिन्हा क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.