ऑल एबिलिटी पार्क बनेगा लोहिया पार्क, म्यूजिकल फाउंटेन बढ़ाएगा शान
मैनपुरी, जून 20 -- शहर के लोहिया पार्क में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत को रेखांकित करते हुए कुल 931.28 लाख की विभिन्न पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में सुशासन, बेहतर कानून-व्यवस्था और कनेक्टिविटी से पर्यटन व निवेश को गति मिली है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि लोहिया पार्क के ठीक सामने स्थित वन चेतना पार्क को इको-टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके लिए करीब पांच करोड़ की मांग की गई है। राज्य स्तरीय टीम ने हाल ही में स्थल का निरीक्षण किया है और परियोजना को स्वीकृति दिलाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। वन चेतना केन्द्र को राष्ट्रवादी विचारक पं. दीनदय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.