सहारनपुर, मई 10 -- गंगोह। रादौर निवासी रजत कुमार ने भारतीय वन सेवा परीक्षा-2025 में ऑल इंडिया 49वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संघ लोक सेवा आयोग ने 8 मई 2026 को परीक्षा परिणाम घोषित किया। ग्रामीण आंचल से निकलकर रजत की इस सफलता से सहारनपुर जिले में खुशी की लहर है। रजत कुमार वर्तमान में हल्द्वानी स्थित ईपीएफओ कार्यालय में लेखा/प्रवर्तन अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता अशोक कुमार शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं, जबकि माता संतोष देवी गृहिणी हैं। रजत के बड़े भाई राहुल कुमार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान, मेरठ में वित्त एवं लेखाधिकारी पद पर तैनात हैं। यह भी पढ़ें- देवरिया के अनुराग द्विवेदी का आईएफएस में हुआ चयन यह भी पढ़ें- भारतीय वन सेवा में 27 वां रैंक प्...