मेरठ, अप्रैल 8 -- अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब के तत्वावधान में आज ऑल इंडिया स्नूकर प्रतियोगिता का आगाज होगा। जो 16 अप्रैल तक चलेगी। इसमें देश के टॉप 16 खिलाड़ियों में से 12 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल ने बताया कि अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब कोर्ट परिसर टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि यूपीबीएसए अध्यक्ष कुश भार्गव करेंगे। पिछले 15 वर्षों से क्लब की ओर से प्रतिवर्ष टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है। इस बार विजेता खिलाड़ी को डेढ़ लाख रुपये पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में आदित्य मेहता मुंबई, पारस आगरा, मलकीत सिंह, लक्ष्मण रावत, पुष्पेंद्र सिंह, अभिषेक, मनन चंद्रा, मोहम्मद हुसैन जैसे दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली सम...