दुमका, मार्च 22 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर-हंसडीहा ब्रांच लाइन के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों के लिए एक नई ब्रांच इकाई का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया और उनकी जिम्मेदारियां तय की गईं। नवगठित इकाई में संदीप सुमन (एस.एस. कठौन) को संयोजक, वी.पी. मिश्रा (एस.एम. गोड्डा) को सचिव तथा सुधाकर कुमार (एस.एम. टेकानी) को सहायक सचिव नामित किया गया। इसके अलावा अजय कुमार (एस.एम. नोनीहाट), बिकास कुमार (टी.आई.एलआर, भागलपुर-II), राजकिशोर कुमार (एस.एम. बारापलासी), राजेश कुमार (एस.एस. मंदारहिल), अनिल कुमार (एस.एम. हंसडीहा), शम्भु कुमार रजक (एस.एम. बाराहाट) एवं अभिषेक घोष (एस.एम. हंसडीहा) क...