मुंगेर, मार्च 2 -- हेमजापुर, संवाद सूत्र। हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कुश्ती प्रतियोगिता 2026 में मुंगेर के सन्नी राय ने कांस्य पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन किया है। दो दिवसीय रेसलिंग चैंपियनशिप में बिहार की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए सन्नी राय ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य मेडल अपने नाम किया। सन्नी राय पिता ऑफिसर राय मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड अंतर्गत शिवकुंड गांव के निवासी हैं। वर्ष 2024 में राज्य सरकार की मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना के तहत उन्हें उद्योग विभाग में नौकरी मिली थी। इसके बाद से वे लगातार कुश्ती के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, और राज्य स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। सन्नी का बचपन हरियाणा में बीता, जहां उनके माता-पिता निजी क्षेत्र में कार्यरत थे। उन्होंने अपने गुरु राजपाल के मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.