ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेन्स फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल अधिकारियों से मिला
हाजीपुर, अगस्त 20 -- ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेन्स फेडरेशन सोनपुर मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने रेल प्रशासन के अधिकारयों से समस्याओं के निदान पर सार्थक वार्ता हुई। वार्ता के दौरान रेलवे बोर्ड के पत्र के आलोक में मैनुअल मानार्थ यात्रा पास जारी करने पर सहमति बनी। जिसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया। अन्य समस्याओं व मुद्दो पर सकारात्मक रुख रहा। बैठक में संगठन की ओर से प्रतिनिधि मंडल में मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, केन्द्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, बीएन तिवारी पूर्व स्टेशन मास्टर, सीई. सी. सदस्य संजय कुमार के साथ अन्य अशोक कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, मो. खुर्शीद आलम भी उपस्थित रहे। यह जानकारी एसोसिएशन की ओर प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। -अमिताभ सिंह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.