कानपुर, जनवरी 15 -- कानपुर। अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय एथलेटिक्स मीट में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के खिलाड़ियों ने पहली बार शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं। गुरुवार को विश्वविद्यालय ने कांस्य के बाद एक रजत पदक जीता। यह पदक विवि की छात्रा चंचल ने 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा में जीता है। मैंगलोर में 12 से 16 जनवरी के बीच अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता चल रही है। इसमें सीएसजेएमयू के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया है। रजत पदक जीतने वाली चंचल ने यह दौड़ 10 मिनट 33 सेकेंड में पूरी कर विश्वविद्यालय के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह पहला मौका है, जब कानपुर विश्वविद्यालय को आल इंडिया यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा में रजत पदक मिला है। छात्रा की इस उपलब्...