हापुड़, मार्च 25 -- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी जूडो प्रतियोगिता में देव आदित्य मेमोरियल जूडो एकेडमी, गढ़मुक्तेश्वर के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। जूडो कोच सुबोध यादव ने बताया कि करीमपुर निवासी नितिन कुमार ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया, जबकि श्यामपुर जट्ट की नित्या सिरोही ने 78 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...