रांची, मार्च 22 -- कांके, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया पोस्टल एससी/एसटी एम्प्लॉयर वेलफेयर एसोसिएशन, झारखंड सर्किल का प्रथम सम्मेलन कांके स्थित पोस्ट ऑफिस परिसर में नवनिर्वाचित सर्कल सेक्रेटरी ओम प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ डाक अधीक्षक रांची विनोद कुमार पंडित और डाक निरीक्षक दीपक कुमार उपस्थित रहे। सम्मेलन में एसोसिएशन के जेनरल सेक्रेटरी महेश महतो एवं बिहार सर्किल के सर्कल सेक्रेटरी राकेश कुमार भी शामिल हुए। वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को प्रत्येक कर्मचारी तक पहुंचाने और संगठन की मजबूती पर बल दिया। साथ ही आपसी एकजुटता के माध्यम से कर्मचारियों के हित में बेहतर कार्य करने की आवश्यकता बताई गई। इस अवसर पर झारखंड सर्किल के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया, जिसमें देवेंद्र कुमा...