नैनीताल, फरवरी 28 -- नैनीताल। नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ी विभोर भट्ट का ऑल इंडिया विश्वविद्यालय प्रतियोगिता पेंचक सिलाट के लिए चयन हुआ है। क्लब संरक्षक सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, कोच विनोद कुमार, योगेंद्र, भूमिका, खुशी, गुंजा, मोहित समेत नैनीताल के खेलप्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी। अंतर महाविद्यालय पेंचक सिलाट प्रतियोगिकता रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को खेली गई थी, जिसमें अपने भारवर्ग अंडर-60 किलोग्राम में विभोर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब ऑल इंडिया प्रतियोगिता मार्च में रोहतक में खेली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.