गंगापार, मार्च 11 -- 74वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता पंजाब में बुधवार को रेशमा पटेल ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रयागराज एवं यूपी पुलिस का मान बढ़ाया है। पंजाब के जालंधर स्थित पंजाब आर्म्ड पुलिस मुख्यालय पर आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की एथलीट रेशमा पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 10 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में 45 मिनट 47 सेकंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीत लिया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश पुलिस टीम में खुशी की लहर दौड़ गई। रेशमा पटेल की वर्तमान में वाराणसी पुलिस लाइन में तैनात हैं। वह इन दिनों भारतीय एथलेटिक्स टीम के साथ बेंगलुरु में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में जर्मनी ...