गंगापार, मार्च 12 -- पंजाब के जालंधर में आयोजित 74वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मऊआइमा के अवनीश यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पोल वॉल्ट स्पर्धा में रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अवनीश ने 5.01 मीटर की ऊंची छलांग लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। मऊआइमा विकास खंड के शहबाजपुर सकरामऊ गांव निवासी अवनीश यादव ने इस प्रतियोगिता में सीआईएसएफ का प्रतिनिधित्व किया। बुधवार को हुए मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5.01 मीटर की ऊंचाई पार की और स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि की खबर जैसे ही घर और गांव पहुंची, परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। अवनीश यादव ने अपनी सफलता का श्रेय भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम, टीटी नगर में तैनात अंतरराष्ट्रीय पोल वॉल्ट प्रशिक्षक घनश्याम यादव को दिया। अवनीश की ...