गंगापार, मार्च 13 -- विकास खंड मऊआइमा के तिली का पूरा गांव निवासी एथलीट बबिता पटेल ने पंजाब के जालंधर में आयोजित 74वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। गुरुवार देर रात आयोजित महिला पोल वॉल्ट स्पर्धा में उन्होंने 3.90 मीटर की ऊंची छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया। बबिता पटेल ने यह उपलब्धि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ का प्रतिनिधित्व करते हुए हासिल की। उनके शानदार प्रदर्शन से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने की खबर मिलते ही परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.