ऑल इंडिया पासपोर्ट स्टाफ संगठन की आमसभा में समस्याओं पर विस्तार से हुई चर्चा
बरेली, अगस्त 6 -- ऑल इंडिया पासपोर्ट स्टाफ संगठन बरेली यूनिट की आमसभा बुधवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता संजय पांडे ने की। बैठक में लोकल यूनिट की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही केंद्रीय कमेटी में चल रही गतिविधियों एवं संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सीमित समय होने के बावजूद बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। बैठक का समापन संगठन की एकता एवं कर्मचारियों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। बैठक में सचिव आतिर, काउंसलर बाबू खान, संचालक दिनेश समेत अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.